अरस्तू/Aristotle/अरस्तू -राजनीति विज्ञान का जनक अरस्तू यूनान के दार्शनिक मनीषियों में सुकरात और प्लेटो के बाद अरस्तू का नाम उल्लेखनीय है अरस्तू को तर्कशास्त्र का जनक भी कहा जाता है। मैक्सी ने उसे प्रथम राजनीतिक वैज्ञानिक की संज्ञा दी है। वह यूनान की अमर गुरु-शिष्य परम्परा का तीसरा सोपान था। यूनान का दर्शन बीज की तरह सुकरात में आया, लता की भाति प्लेटो में फैला और पुष्प की भाति अरस्तू में खिल गया। सुकरात महान के आदर्शवादी तथा कवित्वमय शिष्य प्लेटो का यथार्थवादी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला शिष्य अरस्तू बहुमुखी प्रतिभा का धनी था। उसकी इसी प्रतिभा के कारण कोई उसे बुद्धिमानों का गुरु कहता है तो कोई सामाजिक विज्ञान में नवीन विषयों का जन्मदाता' कहता है। फॉस्टर के अनुसार, "अरस्तू की महानता उसके जीवन में नहीं, किन्तु उसकी रचनाओं में प्रदर्शित होती है।" केटलिन के अनुसार, "अरस्तू की महानता उसके जीवन में नहीं, किन्तु उसकी रचनाओं में प्रदर्शित होती है। कैटलिन के शब्दों में "अरस्तू दिया का सर्वश्रेष्ठ एवं प्रथम विश्वकोशी था " अरस्तू की महानतम रचना: दि पॉलिटिक्स 'पॉ
राजनीति विज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 1. दार्शनिक राजा का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? उत्तर. प्लेटो ने। 2. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव हैं ? उत्तर. एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला 3. श्रेणी समाजवाद का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से रहा है ? उत्तर. बिर्टेन से। 4. राज्य की उत्पत्ति का दैवीय सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? उत्तर. जेम्स प्रथम ने 5. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर. राष्ट्रपति 6. संसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? उत्तर. 25 वर्ष 7. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द ‘समाजवादी’ और धर्मनिरपेक्ष जोड़े गए थे? उत्तर. 42वें 8. भारतीय संविधान के कौनसे भाग में नीति निदेशक तत्वों का वर्णन है ? उत्तर. चतुर्थ। 9. जस्टिस शब्द जस से निकला है जस का संबंध किस भाषा से है ? उत्तर. लैटिन 10. पंचायत समिति का गठन होता है? उत्तर. प्रखंड स्तर पर 11. “मेरे पास खून, पसीना और आँसू के अतिरिक्त देने के लिए कुछ भी नहीं है ” यह किसने क