हॉब्स/hobbs हॉब्स विख्यात अंग्रेज विचारक टॉमस हॉब्स (1588-1679) अपने जन्म के विषय में कहता है कि "मैं और मेरा भय जुड़वां भाई" हैं" अव्यवस्था का भय हॉब्स के सिद्धांत की आधारशिला है। हालांकि हॉब्स को उदारवादी कहना मुश्किल है, फिर भी उसके सिद्धांत में उदारवाद के दार्शनिक तत्त्व पूरी तरह मौजूद हैं। सामाजिक समझौते से संबंधित विचार उनकी पुस्तक लेवायवन (Leviathan, 1651) में दिए गए हैं जो संक्षेप में निम्नलिखित हैं: मानव स्वभाव-हॉब्स के अनुसार मनुष्य तृष्णा का दास है। तृष्णाएँ असीम हैं जबकि उनकी तृप्ति के साधन सीमित होते हैं। इसलिए इन साधनों की प्राप्ति में जुटा मनुष्य दूसरे मनुष्य का प्रतिद्वंदी बन जाता है। प्रतिस्पर्धा से अविश्वास पैदा होता है और अविश्वास से दूसरे की सफलता का भय स्पर्धा का आधार इसके अलावा भी है। यदि भौतिक तृष्णा की तृप्ति के साधन असीम भी होते तो भी मनुष्य एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहते जिसके परिणामस्वरूप अविश्वास अवश्य पैदा होता। प्राकृतिक अवस्था हॉब्स के सिद्धांत में प्राकृतिक अवस्था वह काल्पनिक अवस्था है जिसमें व्यवस्था
राजनीति विज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 1. दार्शनिक राजा का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? उत्तर. प्लेटो ने। 2. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव हैं ? उत्तर. एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला 3. श्रेणी समाजवाद का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से रहा है ? उत्तर. बिर्टेन से। 4. राज्य की उत्पत्ति का दैवीय सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? उत्तर. जेम्स प्रथम ने 5. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर. राष्ट्रपति 6. संसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? उत्तर. 25 वर्ष 7. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द ‘समाजवादी’ और धर्मनिरपेक्ष जोड़े गए थे? उत्तर. 42वें 8. भारतीय संविधान के कौनसे भाग में नीति निदेशक तत्वों का वर्णन है ? उत्तर. चतुर्थ। 9. जस्टिस शब्द जस से निकला है जस का संबंध किस भाषा से है ? उत्तर. लैटिन 10. पंचायत समिति का गठन होता है? उत्तर. प्रखंड स्तर पर 11. “मेरे पास खून, पसीना और आँसू के अतिरिक्त देने के लिए कुछ भी नहीं है ” यह किसने क