रॉल्स (Rawls)/आधुनिक राजनीतिक विचारक रॉल्स (Rawls) समकालीन उदारवादी चिन्तन के अन्तर्गत प्रगति बनाम न्याय (Progress Vs Justice) के विवाद में हेयक ने प्रगति का पक्ष लेते हुए न्याय की अवहेलना की है। इसके विपरीत राल्स ने अपनी विख्यात कृति "ए थ्योरी ऑफ जस्ट्सि (A Theory of Justice 1971) के अन्तर्गत यह तर्क दिया है कि उत्तम समाज में अनेक सद्गुण (Virtues) आवश्यक होते हैं। उनमें न्याय का स्थान सर्वप्रथम है। न्याय सभ्य व उत्तम समाज की आवश्यक शर्त है परन्तु यह उसके लिए पर्याप्त नहीं है किसी समाज में न्याय के अलावा दूसरे नैति गुणों की प्रधान हो सकती है, परन्तु अन्यायपूर्ण समाज विशेष रूप से निन्दनीय होगा। जो विचारक यह मांग करते हैं कि सामाजिक उन्नति के कार्यक्रम में न्याय के विचार को आगे नहीं आने देना चाहिए, ये समाज को नैतिक पतन की ओर ले जाने का खतरा मोल ले रहे होते हैं। रॉल्स के अनुसार न्याय की समस्या प्राथमिक वस्तुओं (Primary Goods) के अन्यायपूर्ण वितरण की समस्या है। वे प्राथमिक वस्तुएँ हैं अधिकार और स्वतंत्रताएँ शक्तियों एवं अवसर, आप और समपदा तथा आत्मसम्मान के साधन रॉल्स ने अपने न्याय सिद्
राजनीति विज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 1. दार्शनिक राजा का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? उत्तर. प्लेटो ने। 2. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव हैं ? उत्तर. एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला 3. श्रेणी समाजवाद का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से रहा है ? उत्तर. बिर्टेन से। 4. राज्य की उत्पत्ति का दैवीय सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ? उत्तर. जेम्स प्रथम ने 5. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर. राष्ट्रपति 6. संसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? उत्तर. 25 वर्ष 7. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द ‘समाजवादी’ और धर्मनिरपेक्ष जोड़े गए थे? उत्तर. 42वें 8. भारतीय संविधान के कौनसे भाग में नीति निदेशक तत्वों का वर्णन है ? उत्तर. चतुर्थ। 9. जस्टिस शब्द जस से निकला है जस का संबंध किस भाषा से है ? उत्तर. लैटिन 10. पंचायत समिति का गठन होता है? उत्तर. प्रखंड स्तर पर 11. “मेरे पास खून, पसीना और आँसू के अतिरिक्त देने के लिए कुछ भी नहीं है ” यह किसने क